ब्लड ग्रुप के आधार पर स्वास्थ्य पर पड़ता है असर, जानिए कैसे और कौन से रोग हो सकते हैं?

ब्लड ग्रुप के आधार पर स्वास्थ्य पर पड़ता है असर, जानिए कैसे और कौन से रोग हो सकते हैं?

सेहतराग टीम

आज के समय में खुद को सेहतमंद रखना सबसे बड़ी चुनौती हो गई है। इसलिए तो सभी लोग आज के समय में फिद रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई अच्छा खाना खाता है तो कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाकर फिट रहना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कुछ करने से शरीर नहीं बनता है। जी हां असल में हमारे खान-पान और वातावरण का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि इन सबके अलावा हमारे ब्लड टाइप का असर भी हमारी हेल्थ पर पड़ता है।यानी कि आप सेहत का कितना ही ध्यान कर लें ,लेकिन आपके ब्लड ग्रुप का आपकी सेहत से सीधा संबंध है। जिनके कारण हम विभिन्न बीमारियों से घिर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा ब्लड टाइप किस प्रकार स्वास्थ्य पर असर करता है।

पढ़ें- कई स्वास्थ्य लाभों का खजाना है मेडिटेशन

ब्लड ग्रुप की जानकारी

अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बहुत जरूरी है कि आपको मालूम हो, आपका ब्लड ग्रुप कौन सा है। यदि आपको इस विषय में जानकारी नहीं है तो अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी जरूर ले।

हृदय रोग 

यदि आप का O बल्ड ग्रुप है तो आप के लिए एक अच्छी खबर है। रिसर्च ने यह साबित किया है कि O बल्ड ग्रुप वालों को हृदय रोग होने की संभावना बहुत कम होती है।  ऐसा इस लिए है क्योंकि अन्य बल्ड ग्रुप वालों में हाई कालेस्ट्राल व प्रोटीन होता है जिस का सीधा संबंध क्लोटिंग से होता है।

पेट का कैंसर 

O टाइप से ज्यादा A, AB, और B टाइप के ग्रुप वालों को यह होने का अधिक खतरा है। सबसे ज्यादा खतरा A ब्लड ग्रुप वालों को होता है। ऐसा इस लिए होता है क्योंकि A ब्लड ग्रुप में H pylori infection ज्यादा काॅमन होता है। यह एक तरह का बैक्टिरीया होता है जिस से पेट में अल्सर होते हैं। 

कमजोर याद्दाश्त 

एक रिसर्च के मुताबिक AB ग्रुप में याद्दाश्त कमजोर होने का खतरा सब से अधिक होता है। 

पैंक्रिएटिक कैंसर 

इस का सब से अधिक खतरा A, AB और B ग्रुप को होता है। A और B ग्रुप में मोलीक्युलस रैड ब्लड सैल्स में H pylori को बनाते हैं। इस से पैंक्रिएटिक कैंसर का खतरा होता है। 

स्ट्रैस या तनाव

स्ट्रैस आप के शरीर में कोरटीसोल ( स्ट्रैस हारमोन ) को बढ़ाता है। A ग्रुप में सब से अधिक कोरटीसोल होता है। तो A ब्लड ग्रुप वालों में स्ट्रैस ज्यादा होता है।  

मलेरिया 

यदि आप का बल्ड ग्रुप O है तो मलेरिया वाले मच्छरों का आप को काटने के चांस बहुत ही कम हैं। 

पेप्टिक अल्सर 

दर्दनाक खुले घाव जो आपके पेट या ऊपरी आंत  में होते हैं -  O टाइप के ब्लड ग्रुप में होने की संभावना ज्यादा है। 

खून का थक्का 

रिसर्च के मुताबिक सब से अधिक  वीनस थ्रोम्बोएम्बोलिज़्मA, B and AB बल्ड ग्रुप वालो में होता है। ये थक्के कभी-कभी आपके फेफड़ों में चले जाते हैं। अनुसंधान से पता चलता है कि टाइप ए, बी या एबी रक्त वाले लोग वीटीई के अधिक जोखिम में हैं।

जीवन काल  

यदि आप का टाइप O है तो आप का जीवन काल अन्य ब्लड ग्रुप से अधिक हो सकता है क्योंकि इस टाइप में हृदय व अन्य रोग होने का खतरा सब से कम होता है।

 

इसे भी पढ़ें- 

शरीर के रोग को बताता है जीभ का रंग, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।